Breaking News

स्वदेशी मार्ग में चले बिना आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना अधूरी: डॉ. कुमार

अल्मोड़ा। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने और विदेशी उत्पादों के इस्तेमाल से खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वालंबन अभियान चलाया जाएगा। आगामी दस अगस्त को इस अभियान का शंखनाद होगा। जिसमें लोगों से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा।

अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख और अभियान के सह समन्वयक डॉ राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि स्थानीय बाजार आज आर्थिक मंदी की हालात से गुजर रहे है। आनलाइन कम्पनियों के व्यापक प्रचार प्रसार के कुचक्र में फंसकर लोगों ने खासतौर पर युवाओं ने अपनी नजदीकी बाजारों से सामान खरीदना कम कर दिया है।

 

डॉ कुमार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। वें पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने स्वदेशी अभियान की पहल शुरू की। देश के हर व्यक्ति को स्वदेशी अपनाने के लिए आगे आना होगा। स्वदेशी के मार्ग में चले बिना आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना अधूरी है। इसके लिए सरकार को अपनी नीतियों में आमूलचूल परिवर्तन करना होगा।

डॉ. कुमार ने कहा उत्तराखंड में पलायन एक बड़ी समस्या है जिसकी सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी है। सरकारी नौकरी के अवसर लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में युवाओं को उद्यमिता व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मंच लंबे समय से काम कर रहा है।

 

डॉ कुमार ने कहा कि प्रदेश में उद्यमिता आयोग बनाने के लिए स्वदेशी जागरण मंच जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। हर जिले में स्वालंबन केंद्र खोला जाएगा। ताकि युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सके। इससे पहले आयोजित हुई बैठक में विभिन्न संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। अभियान को लेकर सभी ने अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से तय हुआ कि आगामी दस अगस्त से जिलेभर में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वालंबन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में महापौर अजय वर्मा, प्रांत समन्वयक पदम शर्मा, प्रांत सह समन्वयक नितिन जोशी, रिटायर्ड प्रोफेसर गोपाल सिंह नयाल, एसएल टम्टा, गोपाल दत्त भट्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *