अल्मोड़ा। नगर के लक्ष्मेश्वर तिराहे के पास मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा व बड़े बड़े बोल्डर सड़क पर गिर गए। जिस दौरान यह हादसा हुआ वहां से वाहन गुजर रहे थे गनीमत रही की कोई मलबे व बोल्डरों के चपेट में नहीं आया। और लोग बाल बाल बच गए।
लक्ष्मेश्वर तिराहे के पास निजी भूमि में किसी व्यक्ति द्वारा पहाड़ की कटिंग कराई गई थी। हालांकि मानसून काल में प्रशासन ने ने इस पर रोक लगाई है लेकिन अब यह पहाड़ी मुसीबत बनते जा रही है। यहां बार बार मलबा गिरने से आस पास के लोग खौफजदा है।
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि मलबा व पत्थर हटाने के लिए जेसीबी भेजी जा रही है। भूमि स्वामी को पहाड़ी के कटिंग कार्य पर रोक लगाने और सुरक्षा दीवार बनाने को लेकर पूर्व में आदेश किए जा चुके है। अगर सुरक्षा दीवार नहीं बनाई जाती है तो भूमि स्वामी के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News