Breaking News
Oplus_131072

Almora:: खाई में गिरी कार, युवक की मौत, चालक की हालत गंभीर

अल्मोड़ा। जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक कार करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक की हालत गंभीर बनी है।

घटना थाना भतरौंजखान क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे दिल्ली से आ रही कार संख्या- यूके 19 टीए 2494 रामनगर मोटर मार्ग में मालूखान से आगे गोदी के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। सूचना पर भतरौजखान पुलिस व एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

हादसा इतना भंयकर था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में ग्राम तिमली पिपोरा स्याल्दे निवासी 21 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र चंदनराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सुरेश कुमार पुत्र बहादुर राम उम्र करीब 45 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू कर चालक सुरेश कुमार को 108 एम्बुलेंस से रामनगर पहुंचाया गया।

पुलिस ने पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच हुआ है।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *