अल्मोड़ा। सोमवार दिन में जांच के दौरान जिस नाबालिग के आठ माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। सोमवार रात में उसने अल्मोड़ा के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना और परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के तीन रिश्तेदारों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में जीरो एफआईआर दर्ज की है।
नैनीताल जिले के एक गांव निवासी किशोरी को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन अल्मोड़ा के एक अस्पताल लाए। जांच के बाद डॉक्टरों ने नाबालिग के आठ माह की गर्भवती होने की पुष्टि की। अस्पताल प्रशासन ने नियम अनुसार इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने घटनास्थल के संबंधित थाने में ही एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। अस्पताल के मेमो के साथ ही संबंधित थाने को मामले से अवगत करा दिया गया है। इसके बाद परिजन नाबालिग को घर ले गए थे।
सोमवार रात को किशोरी के पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे फिर से अस्पताल लाए। अस्पताल में उसने बेटी को जन्म दिया। अस्पताल की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और अस्पताल पहुंची।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया पीड़िता के परिजनों द्वारा तीन लोगों के खिलाफ नामदज तहरीर दी है। मामला नैनीताल जिले से संबंधित एक थाना क्षेत्र से है। तहरीर के आधार पर आधार पर पोक्सो एक्ट में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। बताया तीनों आरोपी पीड़िता के सगे रिश्तेदार हैं।
दर्ज मामले को संबंधित थाने में भेजा जाएगा और वहां की पुलिस जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। उधर, अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। दोनों डॉक्टरों की निगरानी में है।
India Bharat News Latest Online Breaking News