Breaking News
base hospital almora
base hospital almora

अल्मोड़ा (बड़ी खबर):: बेस अस्पताल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में उपचार के दौरान एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। किशोरी का तीन दिन से अस्पताल में उपचार चल रहा था। किशोरी की मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने की बाद मौत के असल कारण मालूम चल पाएंगे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक काकड़ीघाट क्षेत्र की नौगांव, बेड़गांव निवासी गोपाल सिंह की 16 वर्षीय बेटी ऋतु की तीन अगस्त की देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। किशोरी की हालत बिगड़ते देख परिजन उसी दिन आधी रात उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे।

तीन दिन से किशोरी का अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार की शाम करीब 8 बजे किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों की चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद स्टाफ ने किसी तरह परिजनों को संभाला। सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। बुधवार दोपहर में कोतवाली पुलिस ने मृतका का पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि परिजन किशोरी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह सामने आ पाएगी। उधर, पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *