अल्मोड़ा। नगर के माल रोड स्थित अल्मोड़ा डेंटल क्लीनिक का भव्य उद्घाटन रविवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस क्लीनिक में इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा ने कहा कि डेंटल सर्जन डॉक्टर निदा हामिद के अनुभव का लाभ नगर समेत जिलेभर के लोगों को मिलेगा।
क्लीनिक का संचालन कर रही डॉक्टर निदा हामिद ने बताया कि उनका उद्देश्य शहर में अत्याधुनिक दंत चिकित्सा को नया आयाम देना है। क्लिनिक में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से दांतों की सर्जरी सहित अन्य प्रकार का इलाज किया जाएगा।
डॉक्टर निदा बैचलर इन डेंटल सर्जरी (बीडीएस) व मास्टर्स इन डेंटल सर्जरी (एमडीएस) होने के साथ ही एक अनुभवी डेंटल सर्जन है। उन्हें ईसीएचएस (एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) अल्मोड़ा में अनेक वर्षों तक काम करने अनुभव हैं साथ ही भवाली में स्थित एयर फोर्स के अस्पताल और दिल्ली के क्लोव डेंटल मे भी काम करने का अनुभव प्राप्त है।
इस मौके पर साहित्यकार व रंगकर्मी त्रिभुवन गिरि महाराज, उत्तराखंड सेवानिधि संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉ. ललित पांडे, शशिकांत अग्रवाल, प्रो अनिल जोशी, एडवोकेट केवल सती, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, प्रेस क्लब के अध्यक्ष व एडवोकेट गिरीश पंत, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, एडवोकेट शेखर लखचौरा, विनीता शेखर लखचौरा, जगत भट्ट, अरुण पंत, एचडी कांडपाल, ग्रीन हिल्स संस्था की सचिव डॉ वसुधा पंत, नीरज पंत, होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश बिष्ट, प्रो निर्मला पंत, प्रो. सैयद अली हामिद, प्रो एएस अधिकारी, डॉ एएस गुसाई, डॉ पूनम गड़कोटी, डॉ आसिफ कमाल, अशोक पांडे सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News

