Breaking News
Big news
Big news logo

Almora: घात लगाए बैठा था तेंदुआ, युवती पर किया हमला और बकरी को बनाया शिकार

अल्मोड़ा। शहर हो या गांव हर जगह जंगली जानवरों का आतंक चरम पर है। ताजा मामला द्वाराहाट विकासखण्ड के ग्राम पिनोली का है। जहां तेंदुए के हमले में एक युवती मामूली रूप से जख्मी हो गई। तेंदुए ने एक बकरी को अपना शिकार बना डाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकासखंड के ग्राम पिनोली निवासी 19 वर्षीय ऋतु रौतेला पुत्री पूरन सिंह रौतेला सुबह 10 बजे रोज की तरह गौशाला से अपनी बकरियों को चराने ले जा रही थी। इसी बीच बाहर घात लगाया तेंदुआ एक बकरी पर झपट गया। ऋतु के सामने आने पर तेदुए ने उसके पैर में भी पंजा मार दिया। हो हल्ला के बाद तेंदुआ बकरी को दबोच कर वहां से भाग गया। ऋतु को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। गनीमत रही कि उसे मामूली खरोंच आई। और एक बड़ी घटना होने से टल गई।

उधर, वन विभाग को सूचित करने के बाद विभाग ने पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। ग्राम वासियों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *