अल्मोड़ा। जिले के उप निरीक्षक स्तर के तीन थाने अब कोतवाली बन गए हैं। इन तीनों कोतवाली का दर्जा इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ही संभालेंगे। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने तीनों नवसृजित कोतवाली में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की तैनाती कर दी हैं। कोतवाली बनने से पहले इन थानों में सब इंस्पेक्टर एसओ के रूप में थानों की कमान संभाल रहे थे।
जिले के थाना सोमेश्वर, द्वाराहाट व चौखुटिया का उच्चीकरण कर इन्हें कोतवाली बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने बताया कि सभी नवसृजित कोतवाली में प्रभारी निरीक्षकों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस लाईन में तैनात निरीक्षक विनोद जोशी कोतवाली द्वाराहाट, निरीक्षक अशोक कुमार कोतवाली चौखुटिया व निरीक्षक मदन मोहन जोशी कोतवाली सोमेश्वर की कमान संभालेंगे।
एसएसपी द्वारा पुलिसिंग और जनसंपर्क को बेहतर बनाने एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों के तबादले भी किए गए हैं। निरीक्षक देवेंद्र नेगी को प्रभार डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ, सूचना सैल बनाया गया है।
थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत को थानाध्यक्ष दन्या, थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक को थानाध्यक्ष लमगड़ा बनाया गया है। कोतवाली अल्मोड़ा में तैनात एसएसआई अजेंद्र प्रसाद को एसओ देघाट तथा एसआई कश्मीर सिंह को सोमेश्वर से हटाकर एसओ सल्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चौखुटिया के एसओ सुनील बिष्ट को धौलछीना थाना और एसओ द्वाराहाट अवनीश कुमार को थानाध्यक्ष भतरौंजखान की जिम्मेदारी दी गई है। धौलछीना थाना के एसओ विजय नेगी को एसएसआई कोतवाली द्वाराहाट, एसआई सतीश कापड़ी को एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी को पीआरओ व प्रभारी साईबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
बेस चौकी प्रभारी बृजमोहन भट्ट को प्रभारी चौकी ताड़ीखेत, एसआई मनोज कुमार को प्रभारी चौकी बेस व रानीखेत कोतवाली में तैनात एसआई हेमा कार्की को प्रभारी चौकी लालकुर्ती का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही एसआई सरोज कम्बोज को थाना सल्ट, एसआई बलबीर सिंह को थाना सल्ट, भतरौजखान थाना में तैनात एसआई मीना आर्या को कोतवाली द्वाराहाट भेजा गया है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है।
India Bharat News Latest Online Breaking News