अल्मोड़ा। तुंगेश्वरी मंदिर के संस्थापक भगत जी महाराज श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त करने के बाद पहली बार ग्राम पंचायत स्याली फड़का पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
भगत जी महाराज के आगमन पर ग्राम पंचायत स्याली फड़का में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भगत जी महाराज ने ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया और उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
भगत जी महाराज ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीणों को तुंगेश्वरी मंदिर में आमंत्रित किया। ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर मंदिर में आकर आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और हमें समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने की सीख देता है। ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे सनातन धर्म के मूल्यों को अपनाएं और उन्हें अपने जीवन में उतारें।
स्वागत कार्यक्रम में ललित लटवाल, हितेश नेगी, उमेद कनवाल, पंकज, कैलाश, पदमा, सुनीता, मीनू व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News