Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: तड़ागताल झील में समाया मैक्स वाहन, चार लोगों ने ऐसे बचाई जान

अल्मोड़ा। चौखुटिया विकासखंड के अंतर्गत तड़ागताल में एक वाहन बरसाती झील में जा समाया। वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे। वाहन के झील में डूबने के बाद चारों लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात कारचूली हाट निवासी वाहन स्वामी व चालक बहादुर सिंह मेहरा गांव के ही तीन अन्य लोगों मोहन सिंह, नंद राम व चंदन कुमार के साथ पूजा कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात करीब दस बजे इंटर कालेज के ठीक नीचे उनका वाहन अनियंत्रित होकर तड़ागताल बरसाती झील में समा गया। वाहन पूरी तरह झील में डूब गया था। चारों लोग वाहन का दरवाजा खोलकर किसी तरह तैरकर झील से बाहर निकले।

 

वाहन में सवार लोगों ने बताया कि झील का जलस्तर बढ़ने से पानी सड़क तक पहुंच गया था। रात के अंधेरे में अंदाजा नहीं आया तो वाहन सड़क से गहरे पानी में समा गया। यदि वाहन पलटता तो जान का खतरा हो सकता था। जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित है। बुधवार को पुलिस समेत स्थानीय लोगों ने झील में डूबे वाहन को ट्रैक्टर से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह इसमे कामयाब नहीं हो पाए। बाद में पोकलैंड मशीन की मदद से वाहन को झील से बाहर निकाला गया।

उधर, स्थानीय जागरूक लोगों का कहना है कि बरसात के समय तड़ागताल झील का जलस्तर बढ़ जाता है। जिस जगह पर वाहन डूबा वहां पर सड़क काफी नीचे है। दुर्घटना से बचने के लिए इस स्थान पर सड़क को ऊपर उठाने की जरूरत है।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *