Breaking News

अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 45 ने ली शपथ

मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत

कहा, चंहुमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि

 

अल्मोड़ा। जिला पंचायत भवन में शुक्रवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमा गैड़ा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी और अन्य 43 जिला पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में जिला पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है इसलिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने नए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से निभाएं। मंत्री आर्या ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए जहां आवश्यक हो वहां उनके पूरे सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया।

 

अपर मुख्य अधिकारी जिपं राजेश कुमार ने समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पढ़कर सुनाया। संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिपं राजेश कुमार और महामंत्री भाजपा धमेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, भाजपा रानीखेत जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, महापौर अजय वर्मा, कुंदन लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, राजीव गुरुरानी, पूर्व जिपं अध्यक्ष पार्वती मेहरा, जिपं सदस्य प्रेम लटवाल, ममता कनवाल, ब्लाक प्रमुख त्रिलोक रावत, नीमा आर्या, हिमानी कुंडू, एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार ज्योति धपवाल, एई जय प्रकाश, एसएस चिलवाल, गिरीश खोलिया, आनन्द कनवाल समेत समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *