Breaking News

खुमाड़ के शहीदों का बलिदान देश की आजादी में मील का पत्थर: सीएम

अल्मोड़ा। सल्ट के खुमाड़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनकी शहादत दिवस पर याद किया गया। शहीद स्मारक पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, क्षेत्रीय जनता ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी और लोक गायिका कविता मेहरा ने अपनी टीम के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री ने सल्ट क्रांति के नायकों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके बलिदान को देश की आजादी में मील का पत्थर बताया। सीएम ने वर्चुअली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें और हमारी आने वाली पीढ़ी को ये याद रखना चाहिए कि इस देश को आजाद करने के लिए लाखों लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है।

इस दौरान सीएम ने मछोड़ स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन के नव निर्माण, विनोद नदी पर केदार मंदिर जाने के लिए पुल का निर्माण और कलझीपा जोशी में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की।

इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा व विधायक महेश जीना ने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान टम्टा ने कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेते समय खुमाड़ क्षेत्र के शहीद खीमानन्द एवं उनके सगे भाई शहीद गंगाराम सहित बहादुर सिंह एवं चूड़ामणि ने क्षेत्र के साथ अपना नाम अमर किया है।

 

यहां मंडल अध्यक्ष भाजपा सुजीत चौधरी, गुड्डी देवी, भगवती देवी, विक्रम बिष्ट, जयपाल रावत, गिरीश राणा, संजय सत्यवली, रमेश कांडपाल, प्रेमा पोखरियाल, सुशीला भंडारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *