Breaking News

विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2025 का आगाज, वेद वॉरियर्स ने जीता उद्घाटन मुकाबला

अल्मोड़ा: स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2025 का आगाज हो गया है। विक्टोरिया क्लब द्वारा आयोजित विक्टोरिया प्रीमियर लीग (VPL) का यह पांचवा संस्करण है।

इस बार 8 टीम प्रतिभाग कर रही है। जिसमें शिव शक्ति, विक्टोरिया, वेद वॉरियर्स, अल्मोड़ा चैलेंजर्स, गुरुड़ाबाज लायंस, अल्मोड़ा सर्विसेज और जेआर फाइटर की टीम ने प्रतिभाग किया है, जिसमें 128 खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

 

उद्घाटन मैच वेद वॉरियर्स और जेआर फाइटर के बीच खेला गया। पहले टॉस जीतकर जेआर फाइटर ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। खेलने उतरी वेद वॉरियर्स टीम ने 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेआर फाइटर 18.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी।

 

वेद वॉरियर्स के अंकित सिंह ने 40 गेंदों में सर्वाधिक 61 रन बनाए। मैन आफ़ द मैच अंकित सिंह रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी वेद वॉरियर्स के पवन मेहरा ने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। निर्णायक की भूमिका में सत्येंद्र कुमार सिंह, शमशाद अल्वी,स्कोरर की भूमिका में अभय और मयंक, उद्घोषक अनिल टम्टा रहे।

 

उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम आलोक कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा और महापौर अजय वर्मा रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

 

इस मौके पर डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा टूर्नामेंट आयोजित करना सराहनीय है। इससे युवाओं में खेल भावना जागृत होगी। उन्होंने समिति और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

विशिष्ट अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से विक्टोरिया क्लब द्वारा आयोजित इस गतिविधि का और अधिक प्रचार प्रसार होना चाहिए ताकि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिले।

 

महापौर अजय वर्मा ने कहा कि खेल हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखते है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से खासतौर पर युवाओं से खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

 

इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, सचिव जगदीश सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, लियाकत अली, कैलाश सिंह मेहरा, संजय वर्मा, कैलाश गुरुरानी, नरेंद्र बगड़वाल, रक्षित रावत, विकास फ़र्तियाल, जसवंत सिंह रावत, अभय अधिकारी, मयंक फर्त्याल, दीपक लोहनी, गौरव कुमार, पप्पू जोशी, गगन पंत, दीप चंद्र जोशी, किशन लाल, हरीश लाल, अतुल वर्मा, शंकर जोशी, राजू लटवाल, निकेश उपाध्याय, मोहन काण्डपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *