Breaking News
Oplus_131072

पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्करी में 2 युवक अरेस्ट, मुनाफा कमाने के चक्कर में तस्कर गये जेल

अल्मोड़ा। नशीले व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। कोतवाली रानीखेत व एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्मैक की कीमत चार लाख 77,000 रुपये आंक रही है।

पुलिस व एसओजी ने घटघटेश्वरी मंदिर द्वार पिलखोली (फल्दाकोट) के पास दोपहिया वाहन संख्या यूके02-बी-3495 की चेकिंग की। इस दौरान बाइक में सवार दो युवकों अनिल कुमार (21) पुत्र जगदीश राम एवं करन कुमार (25) पुत्र रंजीत प्रसाद के कब्जे से कुल 15.9 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपित घटवगड वार्ड, बागेश्वर के रहने वाले हैं।

 

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वें स्मैक को अटरिया मोड रुद्रपुर से ला रहे थे जिसे ऊंचे दामों पर बेच कर मुनाफा कमाने फिराक में थे। आरोपित अनिल कुमार के खिलाफ इससे पहले कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है।

 

पुलिस टीम में एएसआई कैलाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल भुवनेश्वर कुमार तथा एसओजी से राजेश भट्ट, राकेश भट्ट व हरीश प्रसाद आदि शामिल रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *