अल्मोड़ा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय में सोमवार को कार्यशाला हुई। इस अवधि में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई।
मुख्य वक्ता प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिपं अध्यक्ष हेमा गैड़ा, महापौर अजय वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य वक्ता काला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं बल्कि समाज और संगठन के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है। उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से शुरू होकर दो अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा।
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर को जिला स्तरीय रक्तदान शिविर, बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, सामुदायिक केंद्र में पीएम मोदी का लाइव संबोधन होगा। 19-20 सितम्बर को नरेंद्र मोदी का जीवन एवं उपलब्धियां, विकसित भारत विषय पर प्रबुद्ध संवाद, 21 सितम्बर को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो मैराथन, 25 सितम्बर को आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी विषय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर संगोष्ठी, 27 एवं 28 सितम्बर को विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण कार्यक्रम तथा 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान एवं विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी।
जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, सह संयोजक कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट एवं दीपक प्रकाश लाल साह पखवाड़े के संयोजक बनाए गए हैं। कार्यक्रम कें अंत में जिला कार्यकारणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
इस कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, ललित लटवाल, लता बोरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, संदीप श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रसाद, जिला मंत्री अंजलि जोशी, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, विशन कनवाल, कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, जिला कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप नगर कोटी, कृपाल बिष्ट , मदन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, विजय वर्मा, जगदीश डंगवाल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह, भुवन सिंह, वीरेंद्र चिलवाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह मेहरा, तस्लीम अंसारी, गोविंद खोलिया, नगर उपाध्यक्ष दिनेश चंद मठपाल, भानु अधिकारी, कुंदन सिंह बिष्ट, चंदन लाल टम्टा, मंडल अध्यक्ष भैसियाछाना मंगल रावत, धीरज सिंह नेगी, दीपक सिंह बिष्ट, बलवंत कुमार, दीपक कुमार, सुंदर मटियानी, दिनेश पांडे, बालम सिंह जड़ौत, सुरेश सिंह बोरा, सुंदर सिंह राणा, कुंदन सिंह, नंदन सिंह बिष्ट, कैलाश बोरा, खड़क सिंह नेगी, भारत भाकुनी, गोपाल सिंह गोंडा, महेंद्र सिंह मेहरा, हरीश प्रसाद, पूरन नाथ गोस्वामी, हेमचंद पांडे, कृष्णा भंडारी, राजा खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News