Breaking News
Oplus_131072

बिनसर सेंचुरी से जुड़ें गांवों में जंगली सूअरों ने चौपट की फसल, सूअरों को मारने और कृषि भूमि की घेराबंदी करने की मांग

 

अल्मोड़ा। बिनसर वन्य जीव विहार के निकटवर्ती गांव सुनौली, बीना, हड़ोली, भैंसोड़ी में जंगली सुअरों का आतंक चरम पर है। सूअरों द्वारा फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस वर्ष अधिक बारिश के चलते फसल काफी अच्छी हुई हैं, लेकिन सुअर रात में झुंड में आकर फसल चौपट कर जा रहे हैं।

इससे परेशान होकर काश्तकार कच्ची फसल काटने लगे हैं। सूअर धान, मंडुआ व गडेरी की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर वनकर्मियों द्वारा सुनौली तथा बीना गांव जाकर फसल को किए गए नुकसान का निरीक्षण किया गया।

 

 

ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से ट्रेंड शिकारियों के द्वारा सूअरों को मारने, कृषि भूमि की घेराबंदी करने, फसल मुआवजा राशि में वृद्धि करने, जंगलों में किए जाने वाले वनीकरण में कम से कम 50 प्रतिशत फलदार पौधों का रोपण अनिवार्य रूप से किए जाने, विधायक निधि व सांसद निधि का न्यूनतम 50 प्रतिशत कृषि बागवानी के विकास में खर्च करने की मांग की।

लोक प्रबंध विकास संस्था के ईश्वर जोशी ने बताया कि उनके द्वारा इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया है।

 

निरीक्षण के दौरान वन दरोगा हरेंद्र सतवाल, वनबीट अधिकारी करन धामी, मोहन सिंह धामी, रोशन सिंह, ईश्वर जोशी, ग्राम प्रधान पूजा भाकुनी, किरन भाकुनी, पूरन सिंह, संतोषी, रमेश राम आदि मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *