Breaking News

क्वारब में हाइवे की बदहाली पर टैक्सी यूनियन ने जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे में क्वारब के पास लंबे समय से सड़क की बदहाली पर टैक्सी यूनियन ने नाराजगी जताई है। कहा कि सड़क खराब होने से टैक्सी व्यवसाय चौपट हो गया है। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

 

 

प्रेस वार्ता में यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा ने कहा हाईवे में अक्सर यातायात बाधित रहने से पर्यटकों की आमद कम है। वैकल्पिक मार्गो से भी आवाजाही प्रभावित हैं। इससे टैक्सी संचालकों को घाटा हो रहा है। लोन पर वाहन लेकर व्यवसाय कर रहे चालकों को किस्त निकलना भी भारी पड़ रहा है।

 

 

उन्होंने बाइक, टैक्सी के नाम पर निजी दोपहिया वाहनों से सवारी ढोने का आरोप लगाया। कहा नियमों का उलंघन कर सवारी ढो रहे दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर पुलिस सख्ती से अंकुश लगाए। यूनियन ने चेकिंग के नाम पर पुलिस उत्पीड़न पर नाराजगी जताई।

 

प्रेस वार्ता में बालकृष्ण जोशी, अर्जुन सिंह मुस्यूनी, अन्नू शाह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *