अल्मोड़ा। नगर के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है। प्रतियोगिता के बारहवें दिन का पहला मैच वेद वॉरियर्स व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। जिसमें अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेद वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए। वही, लक्ष्य का पीछे करने उतरी अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम ने तेजी से रन बनाते हुए 13.1 ओवरों मे 3 विकेट खोकर 172 रन बना कर जीत दर्ज की। और अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम ने इस मुकाबले में 7 विकेटों से बड़ी जीत दर्ज की है।
इस मैच के मैन ऑफ दी मैच अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम के ऑल राउंडर नीरज बिष्ट रहे। जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट लिए व बल्लेबाजी करते हुए 2 गेंदों में 10 रनों की नाबाद पारी खेली।
इससे पहले मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन रामनगर के पूर्व सयुंक्त सचिव मदन सिंह मेहता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी रहे। स्कोरर की भूमिका में मयंक, अभय रहे। उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा रहें। ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहे।
यहां विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


