Breaking News
Big news
Big news logo

गर्भपात की दवा खाने से युवती की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा। जिले में एक युवती ने गर्भपात की दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगर से सटे एक गांव में किराये में रहने वाली 19 वर्षीय युवती द्वारा गर्भपात की दवाई का सेवन किया गया। जिससे धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी और रक्तस्राव तेज होने लगा। सोमवार रात जब युवती की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

 

इस मामले में अस्पताल की ओर से तुरंत पुलिस को पीआई भेजी गई। जिसमें युवती द्वारा बिना डॉक्टरों के सलाह के 14 दिन पहले गर्भपात की दवा का सेवन करना बताया गया है। मंगलवार को पुलिस युवती के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बताया कि युवती ने उपचार कराने की बात कहते हुए बयान देने से इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में बहुत कुछ कहने से बच रही है।

युवती मूल रूप से दूसरे जनपद की रहने वाली हैं। वह अपनी बड़ी बहन के साथ यहां किराऐ के कमरे में रहती हैं। पुलिस मामले में अपने स्तर से जांच में जुटी है।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *