अल्मोड़ा। नगर निवासी एक युवक द्वारा कोतवाली में नामजद तहरीर सौंपकर उस पर धारदार वस्तु से हमला करने और आरोपित द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगर के खजान्ची मोहल्ला निवासी प्रशांत साह पुत्र स्व. श्याम साह ने पुलिस में दी गई तहरीर में कहा कि 14 सिंतबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह कैंची धाम से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। बेस तिराहे के पास वाइनशॉप से आगे उसने अपनी कार खड़ी की। तभी नगर से लगे ग्राम देवली निवासी विनोद लटवाल द्वारा उसके साथ गाली गलौज की गई। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपित द्वारा किसी धार दार वस्तु से उस पर हमला कर दिया गया। और जान से मारने की धमकी देने लगा।
पीड़ित ने तहरीर में कहा है आरोपित द्वारा उसकी छाती, पेट और टांग पर वार किए गए। जिससे उसके शरीर पर घाव हुए है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित पूर्व में एक मर्डर केस में संलिप्त रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
India Bharat News Latest Online Breaking News


