Breaking News
Oplus_131072

द्वाराहाट के राजकुमार अमेरिका में होंगे सम्मानित, IEEE SA कॉर्पोरेट पुरस्कार से होंगे सम्मानित

 

अल्मोड़ा। द्वाराहाट नगर से जुड़े बमनपुरी गांव निवासी टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (सी-डॉट) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ राजकुमार उपाध्याय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित IEEE SA कॉर्पोरेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 7 दिसंबर 2025 को अमेरिका के जर्सी सिटी स्थित द वेस्टिन जर्सी सिटी न्यूपोर्ट में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

IEEE मानक संघ (आईईईई एसए) ने यह पुरस्कार सी-डॉट को वायरलेस ब्रॉडबैंड, ग्रामीण सामाजिक शिक्षा और दूरसंचार शिक्षा में मानकों को आगे बढ़ाने तथा भारत से मानक-आधारित नवाचार के लिए वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त ढाँचा तैयार करने में अहम योगदान के लिए घोषित किया है।

 

IEEE SA की पुरस्कार एवं मान्यता समिति (एआरकॉम) की अनुशंसा और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया। इस सम्मान को पाना सी-डॉट और भारत दोनों के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।

डॉ उपाध्याय की उपलब्धि पर विधायक मदन सिंह बिष्ट ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक महेश नेगी पुष्पेश त्रिपाठी अनिल शाही सुधीर मठपाल भूपेंद्र कांडपाल, संजू मठपाल, उमेश उपाध्याय सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने खुशी जताई है।

 

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *