Breaking News
Oplus_131072

सूपाकोट के ग्रामीणों का अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के ग्राम सूपाकोट (लक्ष्मीपुर) में अतिवृष्टि से जमींदोज प्राचीन नौले की एक साल बाद भी मरम्मत और गधेरे की निकासी का कार्य न होने से ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

सेवानिवृत्त सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डे की अध्यक्षता में गांव में प्रभावित ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने कहा नौले की मरम्मत और गधेरे के पानी की समुचित निकासी नहीं होने से उनके मकान को नुकसान हो रहा है। इस मामले में उन्होंने प्रशासन को चेताने के लिए पूर्व में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन व गांव में अनशन भी किया था।

 

 

ग्रामीणों ने कहा 13 मई को ब्लाक के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुए समझौते का आज तक पालन नहीं हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 27 सितम्बर तक इस पर ठोस कार्यवाही नहीं होने पर फिर से आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया है।

 

 

बैठक में धीरज पाण्डे, मोहित पाठक, महेश पाण्डे, देवकीनन्दन उप्रेती, पायल पाठक, उमेश पाण्डे, हरीश पाण्डे समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *