अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री व अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से सांसद अजय टम्टा द्वारा क्वारब मुद्दे पर विधायक मनोज तिवारी और कांग्रेस के खिलाफ दिए गए बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चौघानपाटा में मंत्री टम्टा का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि क्वारब में डेंजर जोन का स्थाई समाधान नहीं होने स पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता पिछले डेढ़ साल से परेशान है। बार बार हाइवे बाधित होने से पर्यटन व ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। हायर सेंटर रेफर होने वाले मरीज व उनके तीमारदारों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के गृहक्षेत्र होने के बावजूद वह क्वारब समस्या का समाधान नहीं करा पाएं। और जब विधायक मनोज तिवारी व कांग्रेस द्वारा जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को उठाने का काम किया तो मंत्री उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। और आवाज उठाने वालों को अराजक तत्व बोल रहे हैं।
भोज ने कहा कि क्वारब में समस्या का समाधान करने में पूरी तरह नाकाम हो चुके सांसद टम्टा अपने खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश से बौखला गए हैं। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा का घेराव करने का काम करेगी।
इस दौरान नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, पीताम्बर पांडे, निर्मल रावत, ललित सतवाल, दिनेश पिलख्वाल, पूरन रौतेला, देवेंद्र धौनी, सुरेन्द्र आर्य, निजाम कुरैशी, जया जोशी, तारा तिवारी, विनोद वैष्णव, आनंद सिंह बिष्ट, किरण आर्य, फेमिना खान, कार्तिक शाह, दीप डांगी, सुशील शाह, भैरव गोस्वामी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


