Breaking News
Oplus_131072

पुण्यतिथि पर याद किए गए जाने-माने आंदोलनकारी डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट

-शमशेर सिंह बिष्ट का समय व आज का परिदृश्य विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी
-वरिष्ठ पत्रकार व लेखक नवीन जोशी रहे मुख्य वक्ता

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के ख्यातिलब्ध आन्दोलनकारी, जननायक डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की सातवीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं उनके योगदान को याद करते हुए लोगों से उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

दीप प्रज्ज्वलन व जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा के जनगीत को गाने के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। शमशेर सिंह बिष्ट का समय व आज का परिदृश्य विषय पर आयोजित संगोष्ठी आयोजित मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार व लेखक नवीन जोशी ने कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया में दक्षिणपंथी विचारधारा का प्रवाह बढ़ रहा है, जो लोकतंत्र में मुद्दों की राजनीति के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ा है और इसके उपभोक्ता भारत में सर्वाधिक हैं। लेकिन इसमें केवल सार्थक सूचनाएँ ही नहीं, बल्कि निरर्थक जानकारियाँ भी बहुत फैल रही हैं। मीडिया बहुमुखी न होकर अंतर्मुखी हो गया है और यह प्रवृत्ति अंतरराष्ट्रीय स्तर तक दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि सत्तर का दशक राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरण और आंदोलनों का दौर था, जबकि वर्तमान समय सोशल मीडिया का दौर है, जिसकी कोई निश्चित दिशा नहीं है।

विधायक मनोज तिवारी ने राज्य में महंगाई, बेरोजगारी व महिला अपराध पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रमुख कार्य अब गांव-गांव तक शराब का विस्तार करना रह गया है।

 

उलोवा नेता एड. जगत रौतेला ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की धार को आगे बढ़ाने में डॉ. बिष्ट व उनके साथियों की बड़ी भूमिका रही। उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने वर्तमान में राज्य की दुर्दशा के लिए सत्ता में राज करने वाली राजनीतिक पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि पिछले वर्षों में डॉ. बिष्ट की विचारधारा मुखर नहीं हो पा रही है। उलोवा अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि अब आगे बढ़ने और राज्य की परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा करने का समय है। संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल ने तथा अध्यक्षता रेवती बिष्ट ने की। अंत में अजयमित्र बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस अवसर पर चारू तिवारी, जगत रौतेला, जंगबहादुर थापा, उमेश तिवारी ‘विश्वास’, शब दत्त पाण्डे, केशव दत्त मिश्रा, ईश्वरी दत्त, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष भावना जोशी, हर्ष काफर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *