Breaking News
Oplus_131072

विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025:: शिव शक्ति को हराकर विक्टोरिया ने जीता खिताब

अल्मोड़ा। विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2025 का खिताब विक्टोरिया ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबला विक्टोरिया व शिव शक्ति के बीच खेला गया। जिसमें विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव शक्ति की टीम ने 16 ओवरों में 10 विकेट खोकर 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी विक्टोरिया ने कड़े मुकाबले में 18 ओवरों में आठ विकेट खोकर 138 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह रोमांच से भरे इस महा मुकाबले में टीम विक्टोरिया ने दो विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।

 

मैच के मैन ऑफ द मैच टीम विक्टोरिया के ऑल राउंडर भरत अधिकारी रहे। जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 22 रन देकर 1 विकेट व बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली।

 

मुख्य अतिथि विधायक तिवारी, विशिष्ट अतिथि महापौर अजय वर्मा व हवालबाग ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद भोज ने विजेता टीम को ट्रॉफी व एक लाख 25 हजार का पुरस्कार और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 75000 का पुरस्कार प्रदान किया।

 

फाइनल मुकाबले से पहले पत्रकारों व वरिष्ठ क्रिकेटरों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच हुआ, जिसकी सभी खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों व दर्शकों ने सराहना की। विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी रहे। स्कोरर की भूमिका में मयंक, अभय रहे। उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा रहें। ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहें।

 

इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, लियाकत अली खान, स्टेडियम कोच कैलाश मेहरा, मदन रावत, अरुण वर्मा, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, अंकित पांडे, विजय भट्ट, प्रकाश जोशी, मदन रावत, गिरीश नाथ गोस्वामी, ज्योति बिष्ट, पायल गोस्वामी, शंकर जोशी, विपुल कार्की, हरीश गोस्वामी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहन आर्या, उज्ज्वल जोशी, जसवंत सिंह रावत, दीवान चौहान, मदन सिंह मेहता, नारायण पांडे, नवल वर्मा, कृपाल बिष्ट, दीवान गोनी, गोविंद अधिकारी, दीपक तिवारी, निकेश उपाध्याय, अभिनव जगाती, हरीश लाल, हर्ष गैड़ा, पंकज रौतेला, पंकज बिष्ट, चंदन लटवाल, उमेश बिष्ट, इरफान खान, जीवन मेहता, नवल बिष्ट समेत अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *