अल्मोड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला अल्मोड़ा दौरे पर हैं। अल्मोड़ा पहुँचे सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसको जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मोदी सरकार ने आज देश का बंटाधार कर दिया है। देश मे जहा महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, वही खुदको राष्ट्रवादी कहने वाली सरकार में चीन लगातर भारत की सीमाओं में कब्जाकर अपनी विस्तारवादी नीति पर काम कर रहा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला ने अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता कर कहा कि बीजेपी के केंद्र और राज्य की सरकारें पूरी तरह से असफल सरकार है। देश मे आज आम जनता का जीना मुहाल है। चीन लगातार लद्दाख समेत अन्य सीमाओं पर घुसपैठ कर रहा है। अरुणाचल प्रदेश में तो चीन ने गांव तक बसा दिया है। लेकिन मोदी और राजनाथ सिंह ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। उल्टा मोदी ने विगत वर्ष इस मामले को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में यह कह दिया कि न कोई आया और न किसी ने घुसपैठ की। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने घुसपैठ नही की तो अब तक चीन के साथ भारत सरकार की 14 दौर की वार्ताएं क्यों हुई है? सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा छद्म राष्ट्रवाद का खेल कर रही है। जिस कारण इन्होंने आज भारत के भूभाग और उसकी अखण्डता को खतरे में डाल दिया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी की हार में ही उत्तराखंड की जीत है डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड वासियों को विकास की मुख्यधारा से अलग अलग कर दिया है इस बार जनता उसका जवाब देगी और कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। सुरजेवाला ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। उत्तराखंड की सरकार खनन माफियाओं को संरक्षण देने में लगी रही।
उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए उत्तराखंड में पाए गए लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं मिली सरकार के 5 साल के दावे हवा-हवाई हैं। धरातल पर एक काम नहीं हुआ।
राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला ने उत्तराखंड में नेतृत्व को लेकर बताया कि जिन जगहों पर कांग्रेस की सरकार होती है वहां चेहरा बनाया जाता है जहां सरकारें नहीं होती वहां सामूहिक नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लगती है। हरीश रावत प्रदेश का बड़ा चेहरा है और उनके नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News