Breaking News

यूथ कॉंग्रेस का ‘नेता चुनो, नेता बनो’ अभियान, प्रदेश में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

अल्मोड़ा : भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) में अब पारिवारिक पृष्ठभूमि के बल पर नहीं स्वयं को संगठन के लिए साबित करने वाले युवाओं को ही नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। पत्रकार वार्ता में यह बात आईवाईसी के जिला समन्वयक उदित महतो ने कही। उन्होंने कहा पार्टी में नेता सिलेक्शन नहीं इलेक्शन से बनेंगे। संगठन ने नेता चुनो, नेता बनो अभियान शुरू किया है।

महतो ने कहा पार्टी ने प्रदेश में युवा कांग्रेस के 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्यता ऑनलाइन चलेगी। आवेदन करने वाले युवा का सत्यापन भी पार्टी करेगी, ताकि आगे चलकर कोई विवाद नहीं खड़ा हो। संगठन जल्द ही ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर संगठनात्मक चुनाव कराने जा रहा है। चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और स्वतंत्र होंगे। हर सदस्य को अपने क्षेत्र से निर्वाचित होकर नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। संगठन का उद्देश्य है कि हर युवा को राजनीति की मुख्यधारा में शामिल कर नेतृत्व का मौका दिया जाए।

 

महतो ने बताया 24 से 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन नामांकन होगा। 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक ऑनलाइन सदस्यता चलेगी। सदस्यता के लिए निर्धारित ऐप पर वीडियो अपलोड करना होगा और ओटीपी के माध्यम से सदस्य बनने की कन्फर्मेशन भी देनी होगी। 18 से 35 वर्ष तक के युवा ही सदस्य बनेंगे और उनको ही नेतृत्व करने का अवसर भी मिलेगा।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, जिला यूथ अध्यक्ष दीपक कुमार, इसरार अहमद, जगदीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *