अल्मोड़ा। नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी संपन्न हो गई है। जिसका विषय क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां था। जिसमें ब्लाक स्तर पर पहले व दूसरे स्थान प्राप्त कुल 17 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
संगोष्ठी में बोनाफाईड पब्लिक स्कूल चौखुटिया की गरिमा पपनै ने पहला, राइंका धौलछीना के दिव्यांश पाण्डे ने दूसरा व राइंका मनान की कामाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला समन्वयक विज्ञान विनोद कुमार राठौर ने बताया जिला स्तर पर पहले व दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी 13 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में अशोक रावत, डॉ. दीप जोशी एवं पंकज जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभायी। लिखित परीक्षा के निर्णायक के रुप में डॉ. प्रभाकर जोशी, मदन भण्डारी, डॉ. ललित जलाल रहे।
कार्यक्रम में भुवन पाण्डेय, प्रदीप सिंह बिष्ट, नीरज जोशी, दीप पाण्डेय, धीरज कुमार, नवीन चन्द्र उपाध्याय, विनय शाह, डिम्पल जोशी, लक्ष्मी जोशी, कल्पना जोशी, अलेखा साह, ललिता गैड़ा, संगीता रौतेला, ममता जोशी, विजय कुमार पाण्डेय, दिनेश चन्द्र पपनोई, हेम चन्द्र पंत, प्रमोद रनावत, मोहन सिंह रावत, नारायण गिरी, नीतू बिष्ट समेत मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाएं, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता डायट मदन भण्डारी तथा जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने संयुक्त रुप से किया।
India Bharat News Latest Online Breaking News