Breaking News
Oplus_131072

कांग्रेस नेता व समाजसेवी महेश चंद्र आर्या का निधन, विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति व मुंशी हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला निर्माण स​मिति के अध्यक्ष तथा कांग्रेस नगर कमेटी के उपाध्यक्षव  कांग्रेस सेवादल के सचिव महेश चंद्र आर्या का आकस्मिक निधन हो गया है। वह करीब 70 वर्ष के थे। अचानक उनके निधन की सूचना से लोग स्तब्ध हैं। उनके निधन से नगर में शोक की लहर छा गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डीआरडीओ से सेवानिवृत्त समाजेसवी महेश चंद्र आर्या पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। शनिवार तड़के करीब 4 बजे उन्होंने नगर के विवेकानंद पुरी वार्ड स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना प्राप्त होते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार दोपहर स्थानीय विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में कई लोग शामिल हुए। लोगों ने गहरा दुख जताते हुए स्व. आर्या को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

स्व. आर्या अपने पीछे पत्नी, दो बेटों, एक विवाहित बेटी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वें काफी मिलनसार, हंसमुख व जिंदादिल इंसान थे। संगठन के साथ ही सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में हमेशा बढ़चढ़ भागीदार करते थे। मुंशी हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला के नवनिर्माण में उनका काफी योगदान रहा।

एमसी आर्या का निधन समाज और कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति

अल्मोड़ा। महेश चंद्र आर्य के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया है। शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि एमसी आर्या का निधन समाज और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके द्वारा सामजिक, राजनितिक क्षेत्र में किये गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व स्पीकरण अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, नारायण दत्त पाण्डेय, पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

 

सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति ने जताया शोक

अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र आर्या के निधन पर समिति द्वारा शनिवार को नगर निगम में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि ​अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति के साथ ही वह सामाजिक कार्यों में अपना सक्रिय योगदान देते थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। शोक सभा में आरपी जोशी, एएस कार्की, एमडी कांडपाल, एनसी जोशी, पीसी कांडपाल, डीएस भाकुनी, गंगा सिंह, सतीश चंद्र पंत, त्रिलोक सिंह, चंद्र शेखर सिराड़ी, एमएस मटेला, एनएस वर्मा, गणेश सिंह बिष्ट आदि पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

 

 

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *