Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: व्यापारी भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, फड़ लगाने को लेकर हुआ विवाद, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बाजार में फड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक युवक ने दो व्यापारी भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे दोनो घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

 

घटना सोमवार देर शाम करीब 08:30 बजे की है। चौक बाजार अल्मोड़ा मे रामदत्त जोशी पुस्तकालय के सामने फड़ लगाए जाने को लेकर दीपक जोशी पुत्र बसंत दत्त जोशी निवासी जाखनदेवी एवं टीकू पुत्र विक्की निवासी रैमजे इंटर कॉलेज के समीप के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि टीकू द्वारा दीपक जोशी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे दीपक जोशी की पीठ व हाथ में चोट लगने से वह घायल हो गए। इस दौरान बीच बचाव में आए दीपक जोशी के भाई जगदीश जोशी के साथ भी मारपीट की गई, जिन्हें हल्की चोट आई है।

 

घायल दीपक जोशी व उनके भाई जगदीश जोशी को स्थानीय व्यापारियों द्वारा ईलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ दोनों का उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच चुकी है। इस घटना के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *