अल्मोड़ा। प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता व ग्रामीण के बीच हुआ विवाद सुलझ गया है। इंजीनियर्स के साथ अभद्रता करने वाले शख्स द्वारा कोतवाली सोमेश्वर में लिखित माफीनामा दिया है। जिसके बाद उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने अपना प्रस्तावित आंदोलन के फैसले को वापस ले लिया है।
गौरतलब है कि बीते 9 अक्टूबर को प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियन्ता के साथ ग्राम पाखुड़ा में ग्रामीण द्वारा अभद्रता की गई। इस मामले में पीड़ित इंजीनियर द्वारा कोतवाली सोमेश्वर में लिखित तहरीर सौंपी गई थी। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने मामले में एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंप आरोपित के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कार्यबहिष्कार व धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
इन मामले में दोनों पक्षों को सोमेश्वर कोतवाली बुलाया गया। जहां डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोनिवि के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधान पाखुड़ा व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष अभद्रता करने वाले शख्स ने लिखित रूप से माफीनामा दिया और भविष्य में किसी भी सरकारी कर्मचारी, अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार न करने की बात कही। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के मध्य समझौता कराया गया। साथ ही आरोपित द्वारा अभियंता के मोबाईल फोन नष्ट करने पर हर्जाना भी भरा गया। जिसके बाद पीड़ित इंजीनियर द्वारा अपनी तहरीर वापस ले ली गयी है।
कोतवाली में मौजूद डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति होती है तो संघ ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगा। और आन्दोलन को बाध्य होगा।
India Bharat News Latest Online Breaking News