Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा की नवागत ADM युक्ता मिश्रा ने कार्यभार संभाला, कही यह बात

अल्मोड़ा। जिले की नवागत अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एडीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

 

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किए जाएंगे। कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना तथा कार्यों को पारदर्शिता और त्वरित गति से संपादित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

 

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *