Breaking News
Oplus_131072

Almora:: लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, कांग्रेस ने सरकारी कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने का लगाया आरोप

 

अल्मोड़ा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। महापौर अजय वर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम से इसकी शुरूआत हुई। जो नवीन पार्किंग स्थल टैक्सी स्टैंड तिराहा पर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में एकता के संदेश वाले बैनर और तख्तियां लेकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिक शामिल हुए।

 

डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सशक्त आधार प्रदान किया। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

 

उधर, धौलछीना में पुलिस विभाग द्वारा रन फॉर यूनिटी मार्च निकाला गया। ब्लॉक प्रमुख हेमा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर दौड का शुभारंभ किया। यहां थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जिलेभर में रन फॉर यूनिटी के तहत कार्यक्रम हुए।

 

सरकारी कार्यक्रम का हो रहा राजनीतिकरण: कांग्रेस

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिला प्रशासन पर सरकारी कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सिर्फ सत्ताधारी भाजपा पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया गया, जो दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल केवल भाजपा के नहीं सभी पूरे देश के गृहमंत्री रहे। ऐसे में प्रशासन को सभी दलों को कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहिए था।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *