Breaking News
Oplus_131072

Almora-(big breaking):: जंगली जानवर के हमले से ग्रामीण की मौत, मचा हड़कंप

 

अल्मोड़ा। पर्वतीय जिलों में जंगली जानवर इंसानों के जान के दुश्मन बने हुए हैं। जागेश्वर वन रेंज के अंतर्गत ग्राम भैसोड़ा के कुन्युड़ा तोक में जंगली जानवर के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लमगड़ा विकासखंड के ग्राम चौमू निवासी इंदर राणा (करीब 40 वर्ष) सोमवार दोपहर बाजार से पैदल घर की ओर लौटने के दौरान आधे रास्ते में कुन्युड़ा के पास गधेरे में लहूलुहान हालात में मिले।

 

गांव के लोगों की ओर से सूचना मिलने के बाद चौमू ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल सड़क से काफी दूरी पर है। सड़क तक पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से विकलांग था औऱ अविवाहित था। माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है।

 

वन क्षेत्रधिकारी आशुतोष जोशी ने बताया कि मृतक के शरीर पर जिस तरह के घाव पाए गए हैं। उससे प्रथम दृष्टया जंगली सुअर द्वारा हमला किया जाना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता लग सकेगी। शव कब्जे में लेकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद घटनास्थल वाले क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।

 

उधर, ग्रामीणों द्वारा गुलदार द्वारा हमला करने की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों ने बताया की क्षेत्र में गुलदर का पहले से काफी आतंक है। कई मवेशियों को गुलदार अपना निवाला बना चुका है। हिमांशु अधिकारी समेत अन्य ग्रामीणों में तत्काल क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

 

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *