Breaking News

राज्य आंदोलन में भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी होंगे सम्मानित, जिला एवं तहसील स्तर पर आयोजित होंगे समारोह

 

अल्मोड़ा। राज्य स्थापना के पच्चीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया जाएगा। जिले एवं तहसील स्तर आगामी आठ नवंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।

संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष और व्यक्तित्व प्रेरणादायी है, उनका सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद एवं तहसील स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक ढंग से आयोजित किया जाए।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को राज्य के गौरवशाली इतिहास से प्रेरित करना है। बैठक में सभी एसडीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़ें।

 

 

इस अवसर पर सीडीओ रामजीशरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्र, डीडीओ संतोष कुमार पंत, एसडीएम सदर संजय कुमार, डीपीओ पीताम्बर प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *