Breaking News

प्रभारी नगर आयुक्त रामजीशरण शर्मा ने नगर निगम के त्रिपुरासुंदरी वार्ड का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

 

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी नगर आयुक्त रामजीशरण शर्मा ने नगर निगम के त्रिपुरासुंदरी वार्ड का निरीक्षण कर वार्ड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों तथा साफ़-सफ़ाई की स्थिति का विस्तार से जायज़ा लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और वार्ड की समस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया।

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शौचालयों की स्थिति, नालियों की सफ़ाई, तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं जलापूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड क्षेत्र में कचरा निस्तारण की नियमित व्यवस्था, नालियों की समय-समय पर सफ़ाई, और पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

 

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *