Breaking News
Oplus_131072

यूकेडी ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, आंदोलनकारियों से पुलिस द्वारा अभद्रता करने का किया विरोध

अल्मोड़ा। चौखुटिया से पदयात्रा कर देहरादून जा रहे आंदोलनकारियों के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को द्वाराहाट मुख्य चौराहे में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की दुर्दशा और डॉक्टरों की कमी के विरोध में पिछले 34 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे ये आंदोलनकारी सरकार को जगाने के लिए पदयात्रा कर ज्ञापन देने जा रहे थे। आरोप है कि पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों के साथ धक्का-मुक्की, छिनाझपटी और जमीन पर घसीटने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। महिला पदयात्रियों के कपड़े तक फट गए। इस पर उक्रांद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

 

उक्रांद नेताओं ने कहा कि पहाड़ की जनता स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अस्पतालों में डॉक्टरों की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार और प्रशासन जनता की आवाज को दबाने में जुटा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह रौतेला, नगर अध्यक्ष द्वाराहाट सुशील साह, बीरेन्द्र बजेठा, महेश त्रिपाठी, महेश चौधरी, कमल राणा, चन्दन चौधरी, हेम रौतेला, भरत लाल साह, लाल सिंह राणा, कमल अधिकारी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 आंदोलनकारियों के साथ पुलिसिया दमन का किया विरोध

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। उक्रांद नेताओं ने कहा कि सरकार राज्य की जनता को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बुरी तरह फेल साबित हुई है। चौखुटिया एवं पहाड़ के सभी स्वास्थ्य केंद्र को दुरुस्त करने की मांग को लेकर लोग आंदोलन कर रहे है और देहरादून तक पैदल यात्रा पर है। सरकार अस्पतालों में डॉक्टर, स्टाफ व संधाधन उपलब्ध कराने के बजाय पुलिस को आगे पर आंदोलन को दबाने कि कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पुतला दहन कार्यक्र में जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा दिनेश जोशी, नगर अध्यक्ष मोहित शाह, जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा, गिरीश नाथ गोस्वामी, पान सिंह लटवाल, जगदीश जोशी, दीपा जोशी पुष्कर, गणेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *