Breaking News
Oplus_131072

बिग ब्रेकिग:: अल्मोड़ा में पूर्व बीडीसी के बेटे का अपहरण! प्रशासन व पुलिस टीमें पहुंची गांव, खोजबीन जारी

अल्मोड़ा। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य का बेटा अचानक घर से कुछ दूरी पर से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि युवक का अपहरण किया गया है। प्रशासन व पुलिस की टीमें लापता युवक की तलाश में जुटी है। इस मामले में बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

 

मामला द्वाराहाट तहसील क्षेत्र व भिकियासैंण विकासखंड के ग्राम पंचायत भांसी का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शम्भू राम का 26 वर्षीय बेटा नीरज कुमार नौबाड़ा में किसी का पिकप वाहन चलाता है। मंगलवार को वह पिकप को नौबाड़ा में खड़ी कर गया। स्वयं पिकप स्वामी द्वारा अपनी कार से उसे शाम को रोड से घर को जाने वाले रास्ते पर छोड़ा गया, जो रोड से करीब 150 मीटर दूर है।

 

बताया जा रहा है कि करीब शाम करीब सात बजे के बीच उसके परिजनों द्वारा चिल्लाने की आवाज व जंगली जानवर के हमले की आंशका व्यक्त करते हुए इसकी सूचना प्रशासन और वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वन कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों समेत ग्रामीणों ने रातभर व सुबह उसकी ढूंढ खोज की। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा।

 

बताया जा रहा है कि बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे के बीच नीरज का कॉल अपनी बहन व एक अन्य व्यक्ति को आया। जिसमें उसने रोते हुए बताया कि उसे बंधक बनाया गया है। घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी द्वाराहाट व पुलिस टीम भांसी पहुंची।

 

एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि वें स्वयं भी गांव गए। उन्होंने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *