Breaking News
Oplus_131072

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लो.नि.वि. का अधिवेशन संपन्न, गणेश अध्यक्ष और कमल बने सचिव, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग का जनपदीय अधिवेशन शक्ति सदन में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से इंजीनियर गणेश चंद्र जोशी को जिला कार्यकारणी का अध्यक्ष चुना गया।

 

जिला कार्यकारणी में कमल शाह सचिव, पंकज कुमार उपाध्यक्ष, तनुजा राणा गैड़ा कोषाध्यक्ष चुनें गए। इसके साथ ही इं. फैजान मलिक खंडीय अध्यक्ष निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग व इं. हर्षिता सुयाल को खंडीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि इं. अंकित सिंह को खंडीय अध्यक्ष, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग व इं. वरूण पंत को खंडीय सचिव चुना गया। वही, इं. एलएम अंगारी को खंडीय अध्यक्ष एवं इं. पायल जोशी को खंडीय सचिव राष्ट्रीय राजमार्ग, खंड रानीखेत की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताया।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। इसलिए संगठन के प्रत्येक सदस्य को इसके लिए कार्य करना चाहिए। अधिवेशन के दौरान संगठन की अनेक समस्याओं और उनके निस्तारण पर विस्तार से चर्चा भी की गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अभियंता इं. पुनीता रानी तथा संचालन इं. प्रदीप कुमार जोशी द्वारा किया गया। अधिवेशन में मंडल अध्यक्ष कुमाउं इं. अजय टम्टा, संगठन सचिव राजेंद्र गिरी, मंडल उपाध्यक्ष इं. एलएम शर्मा, मंडल सचिव इं हिमांशु जोशी, मंडल मंत्री वित्त इं. रवि दानी के साथ ही विभिन्न खंडों से आएं सहायक अभियंताओं, अपर सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *