Breaking News

खनन न्यास से जिला अस्पताल में स्थापित होगी थ्री डी अल्ट्रासाउंड मशीन, डीएम ने कहा- जिले के चहुंमुखी विकास के लिए खर्च होगी खनन न्यास निधि

 

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार व खेल व पर्यटन की गतिविधियों में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने खनन न्यास से तीन करोड़ रुपए से अधिक का बजट शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन विकास, खेल संवर्धन जैसे कार्यों में खर्च करने का निर्णय लिया है। खनन न्यास की बैठक में इसके प्रस्ताव पास हुए।

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय हुआ कि खनन न्यास की धनराशि को आवश्यक व्यवस्थाओं और जनोपयोगी कार्यों में ही व्यय किया जाएगा। साथ ही तय किया गया कि खनन न्यास से जिला अस्पताल में एक थ्री डी अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। डीएम ने कहा कि इस मशीन के जिला अस्पताल में स्थापित होने से स्थानीय नागरिक, गर्भवती महिलाओं तथा दूर दराज के लोगों को भी काफी लाभ होगा।

खनन न्यास के माध्यम से सरकारी स्कूलों में अस्थाई शिक्षकों की तैनाती की लिए भी धनराशि स्वीकृत की। कोसी नदी पर बने बैराज का डिसिल्टिंग का कार्य भी खनन न्यास से कराए जाने पर सहमति बनी है। डीएम ने कहा कि खनन न्यास की धनराशि को जिले के चहुंमुखी विकास के लिए ही खर्च किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खनन न्यास से स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में एडीएम युक्ता मिश्र, प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना, एसडीएम सदर संजय कुमार, जिला खनन अधिकारी राहुल रावत समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *