Breaking News
Oplus_131072

कुमाऊं से बड़ी खबर:: बारात में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगल मे मिली लाश, जानिए पूरा मामला

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: बारात में शामिल होने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गांव के समीप जंगल में मिला, जिसे राजस्व पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

मामला बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के अंणा गांव का है। गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने जंगल मे एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों के अनुसार अणा गांव निवासी 21 वर्षीय लक्की कुमार पुत्र हरीश राम 17 नवंबर को अपने पांच साथियों के साथ पचना गांव में एक बरात में शामिल होने गया था।

 

पचना गांव उसके घर से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित है। बरात कार्यक्रम के बाद अन्य साथी तो घर लौट आए, लेकिन लक्की रात में वापस नहीं आया। उसके पिता ने मंगलवार यानी 18 नवंबर को बैजनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

ग्वाला गए ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पहचान की तो शव लक्की कुमार पुत्र हरीश राम निवासी अंणा गांव का निकला। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली बैजनाथ पुलिस और राजस्व पुलिस के साथ नायब तहसीलदार भूपाल गिरी और राजस्व उपनिरीक्षक रेनू भंडारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है।

 

मृतक के पिता हरीश राम ने मीडिया कर्मियों को बताया कि उनका पुत्र तीन दिन पहले एक बारात में पचना गया था। साथ गए सभी बच्चे घर लौट आए, लेकिन लक्की नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब उसका शव जंगल में मिलने से घर में मातम का माहौल है।

 

अचानक जंगल में लाश मिलने से इलाके में तरह तरह की चर्चाएं है। इस संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस व राजस्व पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *