अल्मोड़ा। राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस (NCC DAY) पर के मौके पर 77 यूके बटालियन अल्मोड़ा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बटालियन के 42 कैडेट्स ने रक्तदान किया। जबकि द्वाराहाट के पचास कैडेट्स ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिशाल कायम की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कैडेटों की सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति व समाज सेवा की भावना जाग्रत करती है। और कैडेट्स को विशिष्ट पहचान दिलाती है। रक्तदान शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर कर्नल जितेन्द्र शर्मा ने सभी कैडेट्स तथा चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कर्नल जितेन्द्र शर्मा और सूबेदार मेजर जगदीश सिंह मेहता सहित कई अधिकारी, कैडट्स मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News