Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत, दो घायल

 

अल्मोड़ा। डीनापानी के पास मैचोड़ गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में दीवार निर्माण में लगे तीन मजदूर मलबे में दब गए। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घर के पीछे दीवार निर्माण का कार्य चल रहा था। अचानक पगडंडी समेत पूरा मलबा धंस गया। इस दौरान वहां कार्य कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए। जबकि तीन मजदूर कुछ दूरी पर होने के चलते सुरक्षित है। सूचना के बाद एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें घटनास्थल पहुंची। जिला प्रशासन से एसडीएम संजय कुमार और डीडीएमओ विनीत पॉल भी मौके पर पहुंचे।

​मलबा हटाकर दो मजदूरों को बचा लिया गया। जबकि आनंद राम पूरी तरह मिट्टी में दब चुका था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनो घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीडीएमओ विनीत पॉल ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *