Breaking News
Oplus_131072

New year 2026:: नए साल पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, चितई व जागेश्वर में लगी लंबी कतारें

अल्मोड़ा। साल के पहले दिन मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए लोगों की जबर्दस्त भीड़ रही। लोगों ने भगवान के दर्शन कर नए साल की शुरुआत और संकल्प लिए। जागेश्वर धाम, चितई गोल्ज्यू मंदिर समेत अन्य मंदिरों में हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी और पर्यटक पहुंचे थे। साल की शुरुआत में कई स्थानों पर भंडारे भी लगाए गए थे।

नई उमंग उत्साह और संकल्प को लेकर लोगों ने नए वर्ष के पहले दिन मंदिरों में जाकर भगवान की पूजा अर्चना की। जागेश्वर धाम, चितई, कसार देवी, बानणी देवी, सूर्य मंदिर कटारमल समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही ‌श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती रही। भीड़ के चलते लोगों को मंदिरों में प्रवेश के लिए लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी।

 

जागेश्वर धाम में बाहरी क्षेत्र के लोग बुधवार शाम को ही पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार तड़के से ही भक्त मंदिर में पहुंचने लगे थे। भगवान की दैनिक पूजा के बाद पुजारियों ने श्रद्धालुओं को मंदिरों में प्रवेश दिया। यहां दिन भर भक्तों की भीड़ रही।

 

महामृत्युंजय मंदिर के पंडित शुभम भट्ट ने बताया नव वर्ष पर अन्य सालों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। उन्होंने कहा हिंदू मान्यता में संवत्सर प्रतिपदा से ने साल का शुभारंभ होता है। लेकिन आंगल नव वर्ष को वैश्विक मान्यता है। इस मौके पर मंदिर के पुजारियों ने भी श्रद्धालुओं के कल्याण, समाज प्रदेश और देश की सुख समृद्धि की कामना की।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *