Breaking News
Oplus_131072

व्यापार मंडल की बैठक संपन्न, साप्ताहिक बंदी, पार्किंग, सफाई व व्यापारिक समस्याओं पर हुआ मंथन

अल्मोड़ा: उद्योग व्यापार मंडल द्वाराहाट की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक नगर पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल ने की, जबकि संरक्षक मंडल के सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनील भट्ट को महामंत्री नियुक्त किया गया।

 

बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय व्यापारियों की समस्याएं, नगर में बढ़ती वाहन पार्किंग की समस्या एवं जाम, साप्ताहिक बंदी, हॉट बाजार के आयोजन तथा नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सभी व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं, मेडिकल स्टोर एवं रेस्टोरेंट संचालकों से संपर्क कर साप्ताहिक बंदी को लेकर संवाद किया जाएगा। इसके साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, अधिभार, सार्वजनिक वॉशरूम की स्थिति, बंदरों एवं आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु नगर पंचायत से संपर्क कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक के बाद व्यापार संघ प्रतिनिधियों एवं संरक्षक मंडल के सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल विनोद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

 

बैठक में अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, सुधीर हर्बोला, मदन मोहन पांडे, तारालाल साह, राजेंद्र सिंह गुसाईं, भूपेंद्र रौतेला, तारा सिंह बिष्ट, गिरीश पुजारी, सुनील भट्ट, जगदीश चंद्र भट्ट, दीपक चौधरी, लीलाधर फुलारा, आशीष वर्मा, ज्योति चौधरी, निरंजन कुमार वर्मा, विनोद जोशी, विमल साह, भगवान चौधरी सहित अनेक व्यापारी एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *