इंडिया भारत न्यूज डेस्क: मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं से लोग दहशत में है। उत्तराखंड में जंगली जानवर लगातार लोगों पर अटैक कर रहे है। जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पहाड़ में अधिकांश जगहों पर स्कूली बच्चों को जंगल से होते हुए स्कूल आना-जाना होता है। ऐसे में लोगों में अपने पाल्यों को स्कूल भेजने का भी डर बना हुआ है।
नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के कई गांवों में आदमखोर गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश तीन विकासखण्डों धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ में ही लागू होगा। इन क्षेत्रों के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 15 से 17 जनवरी तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
धारी और ओखलकांडा ब्लॉक में 15 दिन के भीतर तेंदुए के हमलों में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। आदमखोर की दहाड़ से लोगों की नींद उड़ी हुई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News

