अल्मोड़ा: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा में 28 जनवरी यानी बुधवार को भी कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
अल्मोड़ा में मंगलवार को सुबह से आसमान बादलों से पटा रहा। अपराह्न के बाद रुक रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग द्वारा अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, उधमसिंहनगर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झोकेंदार हवायें (30-40Kmph) चलने की संभावना व्यक्त की गयी है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News
