Breaking News

अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी, यहां का है मामला

डेस्क। गोमती पुल के समीप नदी किनारे वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटना स्थल पहुंची। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर वृद्ध के परिजनों को सूचना दे दी है।

खबर का असर: पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

 

बागेश्वर कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि वृद्ध काफी समय से बीमार चल रहा था। चाय वाला जब वृद्ध को रोज की भांति चाय देने गया तो वृद्ध नदी किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने देखा तो अधेड़ मृत पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन कर मृत शेर राम के ताकुला ब्लॉक के ग्राम कांडे में रहने वाले उस के परिजनों को सूचना दे दी है।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …