डेस्क। किराये के कमरे में रह रही एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। फिलहाल, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला चमोली जिले के देवाल विकासखंड का है। हरमल गांव निवासी 17 वर्षीय बीना राजकीय इंटर कॉलेज मेलखेत में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह मेलखेत में अपने दो सहेलियों के साथ किराये के मकान में रहती थी। रविवार यानि आज दोपहर बीना के साथ में रहने वाली उसकी दो सहेलियां भवन की छत में पढ़ाई कर रहे थे। वापस जब वह कमरे में पहुंची तो बीना फंदे में लटकी हुई थी। किशोरियों की चिल्लाने की आवाज सुन आस पास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने बीना का फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतका के आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वही, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
India Bharat News Latest Online Breaking News