डेस्क। आधी रात को कुछ दबंगों ने एक व्यापारी के घर में हमला बोल दिया। जहां दबंगों ने पार्किंग में खड़ी व्यापारी की कार को धारदार हथियार से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
34 आरआर क्वाटर रुद्रपुर निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा ने बताया कि बीती देर रात करीब 1 बजे दो युवक उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जब दरवाजा नहीं खुला तो हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

दरवाजा नहीं खुला तो हमलावरों ने घर के नीचे खड़ी उनकी कार संख्या यूके 06 बीबी 7773 पर तलवारों से हमला शुरू कर दिया। जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रुद्रपुर निवासी 2 लोगो के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यहां देखे वीडियो
https://www.facebook.com/100730885867514/posts/119358767338059/
India Bharat News Latest Online Breaking News